फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच ब्राह्मणों की नृशंस हत्या से ब्राह्मण समाज का फूटा गुस्सा

Mon, 10 Jul 2017 09:47 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
रायबरेली के अप्टा गांव में रोहित शुक्ला सहित पांच ब्राह्मणों की नृशंस हत्या से ब्राह्मण समाज के लोगों में आक्रोश है। ब्राह्मण समाज के लोगों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया। इसमें पीड़ित परिवार के लोगों को सरकारी नौकरी देने की मांग की। 
विज्ञापन

अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय सचिव विशंभर नारायण तिवारी, राजेंद्र तिवारी इकहरा, सचिन दीक्षित सरसई, जवाहर स्वामी, शिवम दुबे, राज शुक्ला, राजा दुबे, शिवम पाठक, सौरभ दीक्षित और वीरेंद्र तिवारी साहित दर्जनाें कार्यकर्ता सोमवार को उरई के कलक्ट्रेट में पहुंचे। डीएम को दिए ज्ञापन में बताया कि रायबरेली की घटना ने यह साबित कर दिया कि प्रदेश में जंगलराज कायम है। गुंडे माफियाओं को अपराध करने की खुली छूट है। एक जाति विशेष के पांच लोगों की नृशंस हत्या कर दी जाती है और प्रदेश के मुखिया प्रदेश में कानून व्यवस्था की बात करते हैं। मांग की है कि पीड़ित परिवारों के  एक-एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए और घटना की जांच सीबीआई से कराई जाए। इसके अलावा श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के दिए गए बेतुके बयान को लेकर उन्हें तत्काल बर्खास्त किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें