कानपुर। सर्व ब्राह्मण विकास परिषद की बैठक रविवार को दर्शन पुरवा स्थित केंद्रीय कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर अवस्थी की अध्यक्षता में हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष कमल किशोर अवस्थी ने कहा कि ब्राह्मण समाज को एकजुट करने के लिए घर-घर जोड़ो ब्राह्मण अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने घोषणा की कि दिसंबर में अपने शहर में ब्राह्मण महाकुंभ आयोजित होगा, जिसमें 20 हजार से अधिक लोग शामिल होंगे। बैठक में डॉ. आरएन द्विवेदी, कांति किशोर, सीमा गौतम, पूनम शुक्ला, अंशुल दीक्षित ,श्वेता शुक्ला, शशिकान्ता अवस्थी, वंदना मिश्रा, प्रिया अग्निहोत्री, कमल कांता आदि मौजूद रहे। (संवाद)