कानपुर। भारतीय ब्राह्मण उत्थान महासभा का द्वितीय स्थापना दिवस रविवार को सैनिक चौराहा, यशोदा नगर स्थित एक गेस्ट हाउस में मनाया गया। इस दौरान भगवान श्री परशुराम की विग्रह प्रतिष्ठा और संगोष्ठी हुई। मध्य प्रदेश, हरियाणा और बिहार समेत कई प्रदेशों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए। अतिथि मनोज कुमार शुक्ला और विशिष्ट अतिथि कुलदीपा नंद महाराज मौजूद रहे। राष्ट्रीय महामंत्री दिनेश शुक्ला ने कहा कि ब्राह्मण समाज की विचारधारा वसुधैव कुटुम्बकम और सर्वे भवन्तु सुखिनः रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील तिवारी ने कहा कि संगठन का उद्देश्य समाज को सशक्त बनाना और सभी प्रदेशों में विस्तार करना है। कार्यक्रम में महिला आयोग की सदस्य पूनम द्विवेदी समेत रेखा मिश्रा, उमाकांत द्विवेदी, अनिल पांडेय, प्रदीप तिवारी, संजय तिवारी, पीएन द्विवेदी और सत्यनारायण तिवारी मौजूद रहे। (संवाद)