कानपुर। द स्पोर्ट्स हब (टीएसएच) में बुक ट्रेडर्स वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से बीपी क्रिकेट लीग का आयोजन पांच अक्तूबर से किया जाएगा। इसमें चार टीमें हिस्सा लेंगी। रविवार को टीमों की जर्सी लांच की गई।
आयोजन सचिव नीलेश खंडेलवाल ने बताया कि लीग में एसजीएम स्ट्राइकर्स की कप्तानी नीलेश खंडेलवाल, फेयरडील फाइटर्स की अश्वनी गुप्ता, बुकशॉप ब्लास्टर्स की गुंजन माहेश्वरी और सागर लायंस की कमान अपूर्व गुप्ता संभालेंगे। मुकाबले पांच, छह, नौ, 10, 12 और 13 अक्तूबर को खेले जाएंगे। सभी मैच टीएसएच मैदान पर सुबह नौ बजे से होंगे। फाइनल मुकाबला डे-नाइट खेला जाएगा। सभी मैच 20-20 ओवर के होंगे। लीग चरण में चारों टीमें एक-दूसरे के खिलाफ खेलेंगी। अंकतालिका में शीर्ष दो स्थान पर रहने वाली टीमें खिताबी मुकाबले में आमने-सामने होंगी। विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी व पुरस्कार दिए जाएंगे। मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज के पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे।