औरैया के बिधूना में स्कूल से लौट रही एक छात्रा का लड़कों ने रास्ते में हाथ पकड़ लिया। शोहदों ने छात्रा के साथ गंदी हरकतें करना शुरु कर दिया। जब छात्रा ने इसका विरोध किया और पुलिस से शिकायत करने की बात कही तो उन्होंने छात्रा से कुछ ऐसा कहा जिससे वो अंदर तक सहम गई।
पुलिस से छेड़छाड़ की शिकायत करने पर एक छात्रा को कुछ युवकों ने तेजाब फेंकने की धमकी दी। इस पर छात्रा ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर युवकों के खिलाफ लिखित शिकायत की। एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।