फर्रुखाबाद के राजेपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक अपने साथी के साथ इंतजार कर रहा था। इसकी भनक लगने पर युवती के परिजन वहां जा धमके। दोनों युवकों की जमकर धुनाई के बाद पुलिस को सौंप दिया।
हालांकि थाने में समझौता होने के बाद उन्हें हिदायत देकर छोड़ दिया गया। जनपद शाहजहांपुर थाना मिर्जापुर क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक प्रेमिका से फोन पर बात करने के बाद अपने दोस्त के साथ उससे मिलने पहुंचा। वह कस्बा तिराहे पर प्रेमिका का इंतजार कर रहा था।
इसकी भनक लगने पर युवती के परिजन वहां पहुंचे और उनकी धुनाई के बाद पुलिस को सौंप दिया। युवक की क्षेत्र के ही गांव में शादी तय है। 15 जून को बरात आनी है। थाने में काफी देर तक चली पंचायत के बाद हिदायत देकर मामला रफादफा कर दिया गया।