फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: प्रेमी ने शादी से किया इनकार, प्रेमिका ने खाया जहर, हालत गंभीर

Sat, 08 Oct 2022 03:19 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

यूपी के हरदोई जिले में प्रेमी के शादी से इनकार करने पर प्रेमिका ने जहर खा लिया। गंभीर हालत में युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई के पिहानी में प्रेमी के शादी से इनकार करने से आहत प्रेमिका ने सुसाइड नोट लिखकर जहर खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन सीएचसी ले गए। डॉक्टर ने हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सीओ शिल्पाकुमारी ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस ने युवती के पास से मिले सुसाइड नोट को कब्जे में लिया। पीड़िता की तहरीर पर प्रेमी समेत तीन के खिलाफ शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण का मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


पिहानी कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी (19) युवती ने शुक्रवार शाम जहर खा लिया। परिजन उसे सीएचसी लेकर आए। जहां पर डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। युवती के भाई का आरोप है कि बूढ़ागांव निवासी नवीन पांडेय ने डेढ़ वर्ष पहले उसकी बहन को प्रेमजाल में फंसाया।

इसके बाद शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। ढेड़ माह पहले उसका गर्भपात भी कराया। शादी के लिए कहने पर इनकार कर दिया। जिससे परेशान होकर बहन ने जहर खाकर जान देने का प्रयास किया। पीड़िता के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी नवीन व उसके साथी वीरू और मिथुन के खिलाफ शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने आदि धााराओं में मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल वेनीमाधव त्रिपाठी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


जहर खाने से पहले युवती ने सुसाइड नोट में लिखा कि मैं किसी को प्यार करतीं हूं और अगर मेरी शादी उससे नहीं हुई तो मैं अपनी जान दे दूंगी। उसने मेरी इज्जत के साथ खेला है। उसने पूरे गांव में मेरी बहुत इज्जत उड़ाई है..और मेरे भाई की गलती नहीं है। मैं कहीं की नहीं रही। न घर की न घाट की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें