फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोईः साइबर ठगों ने खाते से 96 हजार रुपये उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। एक अस्पताल में डॉक्टर से अपॉइंटमेंट नंबर लेने के लिए गूगल पर सर्च किया। इसके बाद मोबाइल पर लिंक खोलकर नाम पता भरकर फीस जमा कराते ही खाते से 96 हजार रुपये निकल गए। बैंक का मैसेज आने पर पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

कस्बा के मोहल्ला जंगलिया निवासी पंकज गुप्ता ने बताया कि उसके माइग्रेन का दर्द होता रहता है। 11 सितंबर को उसने इलाज के लिए गूगल के माध्यम से इकान अस्पताल को चुना था। डॉक्टर से अपॉइंटमेंट लेने के लिए सर्च किया तो उधर से उसके मोबाइल पर एक लिंक आया। जिसमें मरीज का नाम पता और 10 हजार रुपये फीस भेजने का अनुरोध किया गया था। तभी चार्ज न होने से उसका मोबाइल बंद हो गया।
इस पर उसने अपने साथी खेड़ाबीबीजेई निवासी सतेंद्र को मोबाइल से 10 हजार रुपये भेजने के लिए कहा। रुपये भेजने के कुछ देर बाद सतेंद्र के खाते से दो बार में 96 हजार रुपये निकल गए। मोबाइल पर बैैंक का मैसेज आने पर सतेंद्र ने इसकी सूचना उसे दी। पंकज ने बैंक पहुंचकर जानकारी की। पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज किया गया है। कोतवाल सुरेश मिश्रा ने बताया कि साइबर सेल को जांच सौंप दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें