यूपी के बांदा जिले में बुधवार को दिल को झकझोर देने वाला एक मामला सामने आया है। यहां प्रेमी-प्रेमिका ने जहर खा कर खुदकुशी कर ली। हैरान करने वाली बात तो यह है कि प्रेमी के घर पर एक ही पलंग पर दोनों के शव मिले। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी।
यह घटना पैलानी थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार प्रेमी की उम्र 19 व प्रेमिका की उम्र 18 वर्ष बताई जा रही है। इनके पास से सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें शादी न कर पाना वजह बताई गयी है।