रोते बिलखते परिजन और पूछताछ करती पुलिस, मृतक की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
प्रेमिका की सगाई होने से परेशान युवक ने गुरुवार रात उसके ही दुपट्टे का फंदा बनाकर पेड़ पर फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस को उसके हाथ में सुसाइड नोट बंधा मिला। उसमें प्रेम-प्रसंग का जिक्र करते हुए आत्महत्या करने की बात लिखी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना यूपी के कन्नौज जिले की है।
इंदरगढ़ क्षेत्र के गांव गुदारा निवासी सौरभ कुमार उर्फ सर्वेश (19) पुत्र भूरालाल राजपूत ट्रैक्टर चलाने के साथ पल्लेदारी करता था। एक गांव की युवती से उसका दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जानकारी होने पर परिजनों ने युवती की शादी तय कर दी, बुधवार को उसकी सगाई भी हो गई।