यूपी में कानपुर का कारगिल पार्क एक बार फिर चर्चा में आया है। यहां प्रेमी ने प्रेमिका के साथ बदसलूकी की हदें पार कर दी। शोर-शराबा सुनकर पार्क की सुरक्षा में तैनात गार्ड वहां पहुंचा तो लड़के ने उसके साथ भी बदसलूकी की। मौजूद गार्डों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने प्रेमी-प्रेमिका को हिरासत में ले लिया। इसके बाद थाने ले जाकर दोनों के परिजनों को जानकारी दी।
मोतीझील स्थित कारगिल पार्क में बुधवार दोपहर कहासुनी के बाद प्रेमी ने प्रेमिका की पिटाई कर दी। पार्क में तैनात गार्डों ने प्रेमी युगल को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। जहां पुलिस ने दोनों के परिजनों को बुलाकर उनके सुपुर्द कर दिया। थाने में भी हंगामा हुआ। थाना प्रभारी वीर सिंह का कहना है कि दोनाें पक्षों ने समझौता कर लिया है।