फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम को खोजते हुए स्कूल पहुंचा पिता, वो शौचालय में रस्सी से बंधी पड़ी थी, पास में था एक लड़का

Sat, 11 May 2019 06:59 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
थाना हरपालपुर जनपद हरदोई (फाइल फोटो)
विज्ञापन

यूपी के हरदोई जिले में हरपालपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी सात वर्षीय बेटी गांव के ही प्राइमरी स्कूल में कक्षा दो में पढ़ती है। गुरुवार दोपहर दो बजे के बाद भी वह स्कूल से वापस नहीं आई तो परिजनों ने उसे तलाशना शुरू कर किया। पिता स्कूल पहुंचा और बेटी को आवाज लगाई तो शौचालय की ओर से बेटी के रोने की आवाज आई। बेटी शौचालय में रस्सी से बंधी पड़ी थी। किशोर उससे दुष्कर्म का प्रयास कर रहा था। लोगों को आते देखकर किशोर अवनिकांत भाग गया।

विज्ञापन


पीड़ित पिता ने बताया कि उसने गुरुवार को ही थाने में तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। मामला संज्ञान में आने के बाद एसपी ने रिपोर्ट दर्ज किए जाने का आदेश दिया। शनिवार को पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पाक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि बालिका का मेडिकल कराया जा रहा है। एसपी के आदेश पर पुलिस ने किशोर के खिलाफ सात वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज की है। एसओ ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें