शादी टूटने से आहत युवक ने शनिवार तड़के सल्फास खाकर जान दी
- फोटो : अमर उजाला
कन्नौज की छिबरामऊ कोतवाली इलाके के खुबरियापुर में शादी टूटने और लड़की के घर वालों की मारपीट से आहत युवक ने सल्फास खाकर जान दे दी। युवक ने खुदकुशी से पहले लड़की को व्हाट्स एप पर मैसेज भी किए। इसमें अपने दिल की बात को रखते हुए आगाह करने का भी प्रयास किया। युवक की मौत से घर में कोहराम मचा है।
मृतक के पिता ने लड़की सहित उसकी मां, पिता और मध्यस्थता करने वाले गांव के ही एक व्यक्ति के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। खुबरियापुर निवासी कुलदीप उर्फ शिशांक (22) पुत्र उमेश सिंह भदौरिया का विवाह इंदरगढ़ इलाके की युवती से छह माह पूर्व तय हुआ था।