फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काल बना पेट दर्द, वो इस कदर परेशान हुआ कि उठाया ये दर्दनाक कदम

Mon, 22 Apr 2019 07:37 PM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
गौरव सिंह की फाइल फोटो, रोती बिलखती मां व अन्य परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के हरदोई में हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत भदार गांव में पेट दर्द से परेशान युवक ने तमंचे से गोली मारकर खुदकुशी कर ली। उसका शव गांव स्थित पुराने मकान में पड़ा मिला। मौके पर पहुंची पुलिस को शव के पास ही तमंचा भी मिला। परिजनों ने घटना को लेकर कोई आरोप नहीं लगाया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन


भदार निवासी गौरव सिंह (26) पुत्र हरि सिंह गांव में ही खेती करता था। हरि सिंह का पुराना मकान गांव के अंदर है। वह परिवार के साथ गांव के बाहर की ओर बने मकान में रहता था। रविवार रात गौरव पुराने मकान में सोने जाने की बात कहकर घर से गया था। सोमवार सुबह नौ बजे तक भी जब गौरव नहीं आया तो परिजनों ने उसे तलाशना शुरू किया। पुराने मकान में कमरे के बाहर गौरव का शव पड़ा मिला। पास ही तमंचा भी पड़ा था। शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया और कुछ ही देर में ग्रामीणों की भीड़ मौके पर लग गई।

प्रभारी निरीक्षक हरपालपुर ज्ञानेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ वहां पहुंचे और लोगों से पूछताछ की। तमंचे को कब्जे में ले लिया। भाई सोनू ने बताया कि गौरव कई महीने से पेट दर्द से परेशान था। सीओ हरपालपुर राकेश वशिष्ठ ने बताया कि परिजन पेट दर्द से परेशान होकर खुदकुशी किए जाने की बात कह रहे हैं। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें