फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी बस हादसाः उस दर्दनाक मंजर को बयां करते समय जीशान के 'हर शब्द पर छलकी लोगों की आंखें'

Thu, 14 Jun 2018 08:09 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
हादसे में बचकर आए जीशान (परिवार के साथ) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जयपुर से फर्रुखाबाद आ रही प्राइवेट ट्रैवल्स की बस मैनपुरी के पास पलट गई। इसमें 17 लोगों की मौत हो गई। वहीं, कई लोग घायल हो गए। घायलों में जिले के 12 लोग हैं। हादसे में बचकर आए यूपी के फर्रुखाबाद जिले के जीशान का कहना है कि उन्होंने अपनी जिंदगी में ऐसा मंजर कभी नहीं देखा। वहीं, एक अन्य यात्री हादसे के सदमे से उबर ही नहीं पा रहा है। वह घर लौट कर आने के बाद से किसी से बात नहीं कर रहा है। 

विज्ञापन



शहर कोतवाली के मोहल्ला खटकपुरा निवासी जीशान (17) ने बताया कि वह जयपुर में रह कर एसी ठीक का काम करता है। बस में पीछे की तरफ बैठा था। अचानक जोर का झटका लगा और लगभग बेहोश हो गया। कुछ देर बाद होश में आने पर देखा तो उनके हाथ में हल्की सी खरोच थीं। बस पलटी पड़ी थी। बाहर की तरफ पुलिस खड़ी थी। कुछ समझ ही नहीं आ रहा था कि क्या करे। 


कुछ देर बाद अपना बैग उठाया और बाहर निकल आए। बाहर का नजारा देख आंखें फटी की फटी रह गईं। रोड पर चारों ओर शव ही शव नजर आ रहे थे। एक बाइक सवार से लिफ्ट लेकर मैनपुरी बस स्टैंड तक पहुंचे। वहां से रोडवेज बस से घर आ गए। 

विज्ञापन



 

Trending Videos

खिड़की की ओर बैठने के कारण जान हाथ धोना पड़ा

डिंपी की फाइल फोटो, गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला
फर्रुखाबादः भरतपुर से फर्रुखाबाद आ रही डिंपी को बस में खिड़की की ओर बैठने के कारण जान हाथ धोना पड़ा। खिड़की से ही उसकी गर्दन कट गई, जबकि साथ ही बैठा उसका भाई भानुप्रताप सुरक्षित है। 

 
जहानगंज निवासी डिंपी (28) की शादी 18 माह पहले भरतपुर निवासी ढाबा मालिक अजय से हुई थी। करीब आठ दिन पहले भानुप्रताप बहन को बुलाने भरतपुर गया था। बुधवार को वह दोनों प्राइवेट ट्रैवल्स की बस से फर्रुखाबाद आ रहे थे।


मैनपुरी से पहले कीरतपुर में चालक को झपकी लगने से बस अनियंत्रित होकर पलट गई। खिड़की की ओर बैठी डिंपी का गर्दन बस की किनारी से कट गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 






 
विज्ञापन

यात्रियों ने बताया कि कुछ लोग छत पर बैठ कर यात्रा कर रहे थे

परिवार के साथ घर में बैठा घायल ताजीम - फोटो : अमर उजाला
फर्रुखाबाद शहर के खटकपुरा निवासी ताजीम (23) जयपुर में जरदोजी का काम करता है। ईद पर घर आ रहा था। उसके चाचा पप्पू ने बताया कि सुबह फोन पर बस हादसे में ताजीम के घायल होने की सूचना मिली। इस पर वे लोग तुरंत मैनपुरी गए। ताजीम के सिर व पैर में गंभीर चोट थीं। वे लोग उसे घर ले आए। उन्होंने बताया कि ताजीम हादसे के बाद से घबरा गया है। वह किसी से बात नहीं कर रहा है। 

छत पर बैठने वालों में अधिकतर की मौत
हादसे में बच कर आए यात्रियों ने बताया कि कुछ लोग छत पर बैठ कर यात्रा कर रहे थे। बस पलटने पर जो लोग छत पर बैठे थे, उनमें अधिकतर की मौत हो गई। बस के अंदर बैठे यात्रियों में कई घायल हुए और कुछ की जान गई।

काउंटर पर नहीं किया टिकट का पंजीकरण
जिस प्राइवेट ट्रैवल्स की बस से हादसा हुआ है। बुधवार को उसका काउंटर ही नहीं खुला। कर्मचारी तो बैठे थे, लेकिन वह बस से यात्रा करने वालों के टिकट का पंजीकरण नहीं कर रहे थे। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें