फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस भर्ती की तैयार कर रहे युवक की बोलेरो की टक्कर से मौत, ग्रामीणों ने शव रखकर रोड की जाम

Tue, 28 May 2019 11:12 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
मृतक रोहित यादव रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पुलिस भर्ती की तैयारी के लिए सड़क पर दौड़ लगा रहे एक युवक की तेज रफ्तार बोलेरो की चपेट में आने से मौत हो गई। परिजनों को घटना के पांच घंटे बाद जानकारी मिली। आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर दिबियापुर मार्ग पर जाम लगा दिया। सीओ सिटी श्यौदान सिंह भारी पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन


एसपी हरीश चंदर ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की बात सुनी और कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस पर लगभग दो घंटे बाद जाम खुल सका। इस दौरान सड़क पर दोनों तरफ वाहनों की लाइन लग गई। पिता की तहरीर पर दिबियापुर थाना पुलिस ने बोलेरो के नामजद चालक के खिलाफ नामजद मामला दर्ज किया है।  

 
विज्ञापन

रोहित की मौत से खफा ग्रामीणों ने हाईवे पर लगाया जाम - फोटो : अमर उजाला
क्षेत्र के ग्राम ककोर खुर्द निवासी रोहित यादव (20) पुत्र सुरेंद्र सिंह यादव पुलिस भर्ती के लिए दौड़ की तैयारी कर रहा था। रोज की भांति वह मंगलवार की भोर लगभग पांच बजे मुख्यालय की ओर जाने वाली सड़क पर दौड़ लगाने के लिए निकला था। दिबियापुर रोड स्थित हनुमान जी के मंदिर के पास बने जल निगम कार्यालय के नजदीक औरैया की ओर से जा रही एक बोलेरो चालक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक उछल कर सड़क किनारे लगी झाड़ियों में जा गिरा। उधर कई घंटे बीतने के बाद जब युवक घर नहीं पहुंचा, तो परिजन लगभग 10:30 बजे उसकी तलाश में निकले। परिजनों ने उसके मोबाइल पर फोन किया तो वहां से गुजर रहे लोगों ने उसकी आवाज सुनी और परिजनों को मोबाइल पर जानकारी दी।

इस बीच सुबह के लगभग 11 बज चुके थे। इस पर परिजनों ने उसे निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। आक्रोशित ग्रामीणों ने शव औरैया-दिबियापुर मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया। जाम लगने की जानकारी मिलते ही दिबियापुर थानाध्यक्ष के अलावा सीओ सिटी श्यौदान सिंह पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। जहां उन्होंने आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन आक्रोशित लोगों ने उनकी बात नहीं सुनी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें