फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा को शादी समारोह से बाइक पर बैठाकर ले गया युवक, बंद पड़े ईंट-भट्ठे में ले जाकर किया दुष्कर्म

Tue, 14 May 2019 12:00 AM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन
कानपुर के घाटमपुर में एक गेस्ट हाउस में चल रहे विवाह समारोह में शामिल एक छात्रा को युवक अपनी बाइक पर बैठाकर ले गया। एक बंद पड़े ईंट-भट्ठे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। कोतवाली में छात्रा के पिता ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


छात्रा के पिता ने बताया कि उसकी 16 वर्षीय बेटी कक्षा 11 की छात्रा है। रविवार रात वह परिजनों के साथ एक गेस्ट हाउस में आयोजित विवाह समारोह में शामिल होने गई थी। आरोप है कि वहीं पर उसे मोनू नामक युवक मिला। उसने छात्रा को बहला-फुसलाकर अपने साथ बाइक पर बैठाकर ले गया। गेस्ट हाउस से कुछ आगे स्थित बंद पड़े एक ईंट-भट्ठे में ले जाकर दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी और उसे वहीं छोड़कर भाग गया। 

जानकारी होने पर छात्रा के परिजन आरोपी युवक की तलाश में जुट गए लेकिन, वह नहीं मिला। सोमवार को कोतवाली में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। कोतवाल हरमीत सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। छात्रा को मेडिकल परीक्षण के लिए भिजवाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें