यूपी के फर्रुखाबाद जिले में शहर कोतवाली अंतर्गत एक किशोर ने बालिका से दुष्कर्म किया। बालिका की मां की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर किशोर का पकड़ लिया है। सात साल की बालिका शनिवार को शाम सात बजे जीने पर गुमसुम बैठी थी। मां के कारण पूछने पर वह रोने लगी।
उसने बताया कि मोहल्ले में रहने वाले 15 साल के किशोर ने घर ले जाकर गलत काम किया है। इस पर मां और बेटी कोतवाली पहुंची और तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाल राजेश पाठक ने बताया कि किशोर को पकड़कर पूछताछ की जा रही है। वहीं, बालिका को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।