बांदा में शादीशुदा युवती से मिलने आए युवक को बुधवार रात पति और युवती के परिजनों ने मिलकर गोली मार दी। कनपटी पर गोली लगने से युवक लहूलुहान होकर गिर गया। पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज से कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया।
हैलट में डॉक्टरों के जवाब देने से परिवार वाले उसे कानपुर में ही रमाशिव हॉस्पिटल ले गए। वहां उसका इलाज हो रहा है। युवक के चाचा राजबहादुर का आरोप है कि युवती के परिजनों को घर से बुलाकर गोली मारी है। बदौसा रोड स्थिति अतर्रा थाने से कुछ दूर किराये के मकान में एक महिला का परिवार रहता है। उसके दो बेटे और एक बेटी हैं। अनबन के चलते पति बांदा में रहता है। बेटी की शादी फतेहपुर जिले के एक गांव में छह माह पहले हुई थी।