फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पतंग के लालच में गंवानी पड़ी जान

Wed, 20 Sep 2017 03:43 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
पतंग लूटने की कोशिश में 14 साल के लड़के को अपनी जान गंवानी पड़ी। पतंग को देखते हुए लड़का पड़ोसी के मकान की तीसरी मंजिल पर पहुंच गया । उसे नही पता था उसे इस पतंग के लिए इतनी बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी। 
विज्ञापन


कानपुर के बांसमंडी में मंगलवार को पतंग लूटने के चक्कर में 14 साल के अनस की जान चली गई। वह पड़ोसी की छत पर जाने के लिए दीवार फांद रहा था। उसी दौरान पैर फिसलने पर तीन मंजिल से नीचे आ गिरा।   अनवरगंज इंस्पेक्टर ने बताया कि बुधवार को अनस का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। बांसमंडी चौकी के सामने दिवंगत अतीक अहमद का परिवार रहता है। उनका बेटा अनस शाम को घर की छत पर पतंग उड़ाने गया था। 
विज्ञापन

    वह पतंग लूटने के चक्कर में छत पर खड़ा होकर आसमान की तरफ देख रहा था। उसे अचानक एक पतंग कटकर आती दिखाई दी। अनस पतंग लूटने के चक्कर में दौड़ पड़ा। वह पतंग के लिए पड़ोसी की छत पर जाने के लिए दीवार फांद रहा था। उसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह तीन मंजिल से नीचे सड़क पर आ गिरा।
    उसकी चीख सुनकर आसपास के लोग और दुकानदारों भी भीड़ जुट गई। परिवार के लोग भी वहां पहुंच गए। थाने की जीप से अनस को फौरन हैलट ले जाया गया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। अस्पताल में डॉक्टर ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें