फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल से छोटी बहन के साथ लौट रहे सराफ के बेटे का तांत्रिक मामा ने किया था अपहरण, पुलिस को मिला बच्चा

Fri, 08 Nov 2019 10:16 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फर्रुखाबाद में स्कूल से छोटी बहन के साथ आ रहे सराफ के बेटे का मोहल्ले के युवक ने अपहरण कर लिया। अपहृत बच्चे को युवक ने जिला हाथरस से आए अपने तांत्रिक मामा को सौंप दिया। पुलिस ने सराफ की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर युवक व उसकी मां, पिता, बहन को पकड़ लिया है।
विज्ञापन


देर रात कासगंज के सिड़पुरा में पुलिस ने स्कॉर्पियो का पीछा कर बच्चा बरामद कर आरोपी तांत्रिक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। अपहरण फिरौती के लिए किया गया था। मोहल्ला राजीवनगर निवासी सराफ मोहन वर्मा का छह वर्षीय पुत्र कृष्णा वर्मा व तीन वर्षीय पुत्री ईशानी वीवीएस पब्लिक स्कूल में केजी टू व केजी में पढ़ते हैं।

 

दोनों शुक्रवार दोपहर स्कूल से पैदल घर आ रहे थे। रास्ते में मोहल्ले के ही सौरभ चिक व उसका दोस्त श्याम बाइक से मिल गए। इन लोगों ने दोनों बच्चों को घर छोड़ने की बात कहकर बाइक पर बैठा लिया। सौरभ ने ईशानी को घर पर उतार दिया और कृष्णा को लेकर चला गया। काफी देर तक कृष्णा नहीं आया तो परिजनों ने ईशानी से पूछा।

इस पर ईशानी ने बताया कि सौरभ भइया को बाइक पर बैठा कर ले गया है। परिजन सौरभ के घर गए, लेकिन वह घर पर नहीं मिला। इस पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कुछ देर में ही सौरभ व उसकी मां, पिता, बहन को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में सौरभ ने बताया कि मामा सर्वेश चिक निवासी गांव रतीभानपुर थाना सिकंदराराऊ जिला हाथरस आठ दिन पहले बिना नबंर की स्कार्पियो कार से घर आए थे।

 
विज्ञापन

वह तांत्रिक हैं और उन्होंने ही बालक के अपहरण के लिए कहा था। इस पर उसने कृष्णा को अगवा कर मामा को दे दिया। मामा बिना नबंर की कार से कृष्णा को लेकर गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी डॉ. अनिल मिश्रा मौके पर पहुंचे। उन्होंने ईशानी से पूरे मामले की जानकारी करने के बाद आरोपी से भी पूछताछ की।

पिता मोहन वर्मा की तहरीर पर मोहल्ले के ही सौरभ व श्याम के खिलाफ कृष्णा के अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया। एसपी के आदेश पर कोतवाल राकेश कुमार पुलिस टीम के साथ कृष्णा की बरामदगी के लिए निकल गए। इसके बाद देर रात स्वाट टीम प्रभारी कुलदीप दीक्षित, कासगंज के स्वाट टीम प्रभारी मुकेश कुमार ने पीछा कर सर्वेश चिक को कासगंज के सिड़पुरा से स्कार्पियो समेत पकड़कर बच्चे को बरामद कर लिया।

पूछताछ में आरोपी ने फिरौती के लिए अपहरण की बात स्वीकारी। बता दें कि आरोपी भांजे सौरभ की बहन इन बच्चों के पढ़ाने जाती है। इससे अपहर्ताओं को अनुमान था कि फिरौती की अच्छी रकम वसूली जा सकती है। बरामदगी का मुकदमा कासगंज में ही दर्ज किए जाने की जानकारी अधिकारियों ने दी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें