फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैलो... मेरा भाई सुसाइड करने जा रहा है, जानिए आखिर क्यों करता है वो ऐसी हरकतें

Wed, 08 May 2019 07:19 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
यूपी के फर्रुखाबाद जिले में एक लड़के ने पुलिस को फोन करके जो बातें बताई उसे सुनकर हड़कंप मच गया। लड़के ने बताया कि उसके भाई ने कमरे में कपड़े इकट्ठे कर लिए हैं साथ ही दो सिलेंडर भी रख लिए हैं। इसके बाद उसने कहा कि साहब वो कमरा नहीं खोल रहा है। लड़के की सूचना पर पुलिस आनन-फानन उसके घर पहुंची।
विज्ञापन



हैलो... मेरा भाई कमरा बंद कर के सुसाइड करने जा रहा है। जैसी ही यह सूचना यूपी-100 को मिली। पुलिस तुरंत घटना स्थल पर पहुंची और सुसाइड करने की तैयारी कर रहे युवक को थाने ले आई। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन

जानिए आखिर हर बार ये लड़का क्यों करता है ऐसी हरकतें

थाना क्षेत्र के गांव रोशनाबाद निवासी हरिशरण शर्मा कारपेंटर हैं। उन्होंने मंगलवार दोपहर में यूपी-100 को फोन कर सूचना दी। कहा कि मेरे भाई ने कमरे में कपड़े आदि इकट्ठा कर लिए हैं। साथ ही दो सिलिंडर भी रख लिए हैं। वह कमरा नहीं खोल रहा है और आग लगाने की तैयारी में है। कुछ देर में ही यूपी-100 मौके पर पहुंची और किसी तरह दरवाजा खोल कर युवक को बाहर निकाल कर थाने ले आई।

हरिशरण ने बताया वह करीब दो महीने पहले भी फांसी लगाने का प्रयास कर चुका है। मंगलवार सुबह भी उसका पत्नी से विवाद हो गया था। इसी के चलते वह अपने मायके शाहजहांपुर जनपद के कलान चली गई थी। बताया जा रहा है वह भाई व पत्नी आदि से रुपये आदि ऐंठने के लिए इस तरह की हरकतें करता है। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें