फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन की शादी की रस्मों के बीच ही गायब हुआ भाई, सुबह खेत में मिली लाश

Sun, 19 May 2019 11:25 AM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
घटनास्थल पर पुलिस, परिजन व ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के हरदोई जिले में एक लड़के का शव खेत में पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। बीती रात मृतक की चचेरी बहन की बरात आई थी। रात करीब 12 तक लोगों ने उसे शादी की रस्मों और वहां की जिम्मेदारियों का निभाते देखा था। इसके बाद वह गायब हो गया था। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


संडीला कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चंद्रपुर निवासी ललित कुमार(16 ) पुत्र गुड्डू का शव रविवार सुबह गांव के बाहर एक खेत में पड़ा मिला। शनिवार रात ललित की चचेरी बहन की बरात गांव आई थी । रात 12 बजे तक वह शादी के इंतजामों में नजर आया था।

इसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल रहा था। सुबह ग्रामीणों ने ललित का शव देखा तो उनके होश उड़ गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें