महिला मित्र की ब्लैकमेलिंग से परेशान युवक का शव शुक्रवार सुबह कानपुर में दादानगर, साइट नंबर-5 में सड़क किनारे पड़ा मिला। उसने फेसबुक पोस्ट में ब्लैकमेलिंग से तंग आकर जान देने की बात लिखी थी लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हार्टअटैक से मौत की पुष्टि हुई है।
उस्मानपुर गांव, नौबस्ता निवासी जगतराम ने बताया कि चार बच्चों में तीसरे नंबर का बेटा संदीप वर्मा उर्फ सनी (24) दादानगर की एक तिरपाल फैक्ट्री में नौकरी करता था। कई कई बार वह दो-तीन दिन बाद फैक्ट्री से घर आता था। चार दिन पहले वह फैक्ट्री गया लेकिन घर नहीं लौटा। तीन दिन बाद छोटे बेटे विकास ने उसके मोबाइल पर कॉल की मगर फोन रिसीव नहीं हुआ। साथी कर्मचारियों से संपर्क किया तो पता चला कि तीन दिन से संदीप फैक्ट्री पहुंचा ही नहीं।