फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: गंगा में डूबकर इकलौते बेटे की मौत, मां और तीन बहनों का रो-रोकर बुरा हाल

Wed, 27 Nov 2019 04:00 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : गूगल
विज्ञापन
कानपुर के बिठूर में गंगा नहाने आये फतेहपुर के किशुनपुर निवासी किसान राकेश कुमार के इकलौते बेटे सुनील (16) की गंगा में डूबने से मौत हो गयी। गोताखोरों को शव ब्रह्मावर्त घाट के सामने मिला।
विज्ञापन


किशोर की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पिता राकेश ने बताया मंगलवार को सुनील पड़ोस में रहने वाले वृद्ध शिवभजन के साथ बिठूर गंगा नहाने आया था।
Trending Videos
विज्ञापन

गंगा नहाने के बाद देर शाम तक शिवभजन खोजते रहे न मिलने पर बिठूर पुलिस को सुचना दी। रात को गोताखोरों को सफलता नहीं मिली। बुधवार फिर से गोताखोर गंगा में उतरे ब्रह्मावर्त घाट के पास सुनील का शव मिला।

सुनील जहानाबाद के ज्ञानदीप इंटर कॉलेज में इंटर का छात्र था। मौत की खबर सुनकर मां उर्मिला और तीनों बहनो ममता, नमिता और ननखी का रो रोकर बुरा हाल था। बिठूर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें