फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सीढ़ियाें से फिसला पैर, नीचे गिकर बालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हसेरन। सीढ़ियाें से उतरते समय शनिवार को बालक का पैर फिसल गया और नीचे आ गिरा। परिजन उसे इलाज के लिए ले जा रहे थे पर रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इससे त्योहार की खुशी में डूबे परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन


फूलपुर गांव निवासी कुलदीप राठौर का बड़ा बेटा शिवा (11) सुबह घर की सीढ़ियों से उतर रहा था। अचानक उसका पैर फिसलने से वह नीचे आ गिरा। घटना के बाद परिजन उसे खड़नी और सौरिख ले गए। वहां से चिकित्सक ने बालक की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में बालक ने दम तोड़ दिया। परिजन ने बताया कि बच्चा हसेरन कस्बे के एक निजी विद्यालय में कक्षा पांच का छात्र था। तीन भाइयों में वह सबसे बड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें