बंदी किशोर की बीमारी के चलते मौत
- फोटो : अमर उजाला
यूपी में चित्रकूट के बाल सुधार गृह में गुरुवार को बंदी किशोर की बीमारी के चलते मौत हो गई। किशोर कानपुर के झकरकटी जूही का निवासी था। वह नशीले पदार्थ के साथ पकड़े जाने के आरोप में बाल सुधार गृह में रखा गया था।
जानकारी के अनुसार किशोर का नाम इमरान पुत्र फिरोज है। उसके पेट में अक्सर दर्द रहता था। वह 19 मई को कानपुर से चित्रकूट भेजा गया था।