ट्रेन से उतरने के दौरान गिरकर युवक की मौत
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के चित्रकूट जिले में दर्दनाक हादसा हुआ। यहां गुरुवार को रेलवे पुल के पास चलती ट्रेन से उतरने के दौरान एक युवक की गिरकर मौत हो गयी।
इस घटना से वहां हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार मृतक कोतवाली क्षेत्र के टिकुरा गांव निवासी था। युवक की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में मातम छा गया।