कन्नौज के माधौनगर में तीन दिन पहले आंधी से टूटे बिजली के हाईटेंशन लाइन के तार में करंट की चपेट में बाइक सवार मौसेरे भाई आ गए। सेवानिवृत्त होमगार्ड के 18 वर्षीय पुत्र की मौत हो गई। दूसरा युवक गंभीर रूप से झुलस गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान के नेतृत्व में प्रदर्शन कर हंगामा काटा।
परिजनों और गांव वालों ने मुआवजे की मांग की है। पुलिस ने परिजनों को समझाकर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। झुलसे युवक को मेडिकल कालेज तिर्वा में भर्ती कराया गया है। माधौनगर निवासी किशन कुमार उर्फ घस्सू (18) गुरुवार सुबह अपने नलकूप पर पिता को चाय देने बाइक से जा रहा था।