यूपी के महोबा जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां कोतवाली कुलपहाड़ के ग्राम सुंगिरा निवासी सत्येंद्र (20) 11वीं का छात्र है। पिता पप्पू तिवारी ने सत्येंद्र को मोबाइल गेम खेलने से मना किया तो उसने जहर खा लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।