फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: मुक्केबाजी में मंडल की खिलाड़ियों ने जीते चार पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। केडी सिंह बाबू स्टेडियम लखनऊ 24 से 27 सितंबर तक हुई 68वीं प्रदेशीय विद्यालयी मुक्केबाजी प्रतियोगिता में कानपुर मंडल की खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर चार पदक जीते। प्रतियोगिता के अंडर 17 बालिका वर्ग में पूर्णा देवी खन्ना गर्ल्स इंटर कॉलेज अशोकनगर की अमूल्य केसरवानी ने 54 से 57 किलो भारवर्ग में स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन



जुहारी देवी गर्ल्स इंटर कॉलेज की अपूर्व अग्रवाल ने 44 से 46 किलो वर्ग में रजत पदक जीता। अंडर 19 में फर्रुखाबाद की अनन्या माथुर ने 57 से 60 किलो भारवर्ग में स्वर्ण पदक और पलक शुक्ला ने 51 से 54 किलो में कांस्य पदक अपने नाम किया। टीम ने यह सफलता कोच व मैनेजर निकिता (प्रवक्ता शारीरिक शिक्षा जुहारी देवी गर्ल्स इंटर कॉलेज कानपुर) के मार्गदर्शन प्राप्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें