फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये अस्पताल है या मैखाना!, कुछ भरी, कुछ खाली बोतलों को देख मंत्री जी ने पूछा यह सब क्या है?

Tue, 24 Apr 2018 08:46 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
अस्पताल की खिड़की में रखी शराब की बोतलें - फोटो : अमर उजाला
हाल कैसा है अस्पताल का! ये आपको कुछ तस्वीरें बता देंगी। बात तो तब खुली जब मंत्री जी औचक निरीक्षण के लिए आए। वरना ये फ़साना तो इसी तरह चलता रहता और न जाने कब से चल रहा है। कुछ खाली तो कुछ भरी बोतलें उस पवित्र स्थान पर थीं जिसे लोग धरती के भगवान का घर कहते हैं। ये हैरान कर देने वाला मामला यूपी के कन्नौज जिले का है। जानें क्या है पूरा मामला..

 
विज्ञापन

2 of 4
निरीक्षण करते डीएम और मंत्री - फोटो : अमर उजाला
जिला अस्पताल में सोमवार को अजीब स्थिति देखने को मिली। जिला अस्पताल में तैनात चिकित्सकों और पैरा मेडिकल कर्मियों में उस समय हड़कंप मंच गया, जब प्रभारी मंत्री संदीप सिंह और डीएम रविंद्र कुमार निरीक्षण करने पहुंच गए। यहां ट्रामा सेंटर में जमीन से लेकर खिड़कियों तक शराब की खाली और कुछ भरी बोतलों मिलीं। इसे देखकर प्रभारी मंत्री नाराज हुए और प्रभारी सीएमएस से पूछा यह सब क्या है।

 
विज्ञापन

3 of 4
शराब की बोतल - फोटो : अमर उजाला
जिला अस्पताल की इमरजेंसी यूनिट के बाहर एक दिन पूर्व दर्द से तड़पती रही गर्भवती महिला के मामले की जानकारी के बाद सोमवार को प्रभारी मंत्री संदीप सिंह डीएम रविंद्र कुमार के साथ अचानक जिला अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में चिकित्सा प्रशासन की घोर लापरवाही सामने आई। एनएनसीयू और जनरल वार्ड का निरीक्षण किया। यहां गंदगी मिलने पर सफाई ठेकेदार गुड्डू यादव को जमकर फटकार लगाई।

इसके बाद प्रभारी मंत्री ने अस्पताल परिसर में स्थित ट्रामा सेंटर का निरीक्षण किया। यहां कूड़ेदान, अलमारी व फर्श पर शराब की खाली व कुछ भरी बोतलों मिलीं। बिखरी पड़ीं शराब की बोतलों को देखने के बाद चिकित्सा अधिकारी और चिकित्सक समेत पैरा मेडिकल स्टाफ इधर से उधर हो गया। वहीं, प्रभारी मंत्री के पूछने पर प्रभारी सीएमएस डा. आरएस रंधावा स्पष्ट जवाब नहीं दे सके। प्रभारी मंत्री ने डीएम को मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए।

 
विज्ञापन

4 of 4
शराब की बोतलें - फोटो : अमर उजाला
केंद्र प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश
राज्यमंत्री संदीप सिंह ने मंडी स्थित गेहूं खरीद केंद्र का औचक निरीक्षण किया। खरीदे जा रहे गेहूं की गुणवत्ता खराब देखकर कर्मचारियों को गेहूं साफ करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान केंद्र प्रभारी गैर हाजिर मिले। इस पर उन्होंने डीएम को कार्रवाई के निर्देश दिए। रिकार्ड फाइल पर दर्ज किसान के नंबर पर उन्होंने डीएम के मोबाइल से फोन किया। नंबर गलत पाए जाने पर सख्त नाराजगी जताते हुए डीएम को जांच के निर्देश दिए। कहा कि केंद्र पर आने वाले किसान को तत्काल भुगतान दिया जाएगा।

एक माह में पूरा कर लें पुल का काम 
कन्नौज प्रभारी मंत्री ने तिर्वा क्रासिंग पर निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण किया। एक माह के अंदर काम पूरा करने के निर्देश दिए। कहा कि यदि गुणवत्ता में कमी पाई गई तो, संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान एसडीएम सदर शालिनी प्रभाकर, सदर तहसीलदार आरके राजवंशी समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें