फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेटीएम से घूस मांगने वाले दो आरपीएफ सिपाही बर्खास्त, डिप्टी एसपी की रिपोर्ट पर आईजी ने की कार्रवाई

Wed, 17 Jul 2019 11:17 AM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
डिब्रूगढ़ राजधानी में चेनपुलिंग करने वाले यात्रियों से पेटीएम एप से घूस मांगने वाले दोनों आरपीएफ सिपाहियों को मंगलवार को बर्खास्त कर दिया गया। डिप्टी एसपी ने मामले की जांच में दोनों सिपाहियों पर लगाए गए आरोप को सही पाया। उन्होंने रिपोर्ट आई को सौंपी, जिस पर बर्खास्तगी की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


कानपुर के अनवरगंज रेलवे स्टेशन पर तैनात दोनों सिपाहियों गोरखपुर निवासी आशीष चौहान और गाजीपुर निवासी रामनयन यादव की शुक्रवार को नई दिल्ली से डिब्रूगढ़ राजधानी में एस्कॉर्ट (सचल दल) में ड्यूटी थी। इस ट्रेन में नई दिल्ली में तैनात फौजी डीआर थापा अपनी पत्नी के साथ सफर कर रहे थे।
 
विज्ञापन

न्यू जलपाईगुड़ी के रहने वाले थापा पत्नी को मायके छोड़ने जा रहे थे। कोच में चढ़ने पर छूटने से उन्होंने दूसरे कोच में जाकर चेनपुलिंग कर दी थी। इस पर ट्रेन एस्कॉर्ट में चल रहे आरपीएफ के दोनों सिपाहियों ने 10 हजार रुपये मांगे थे। डीआर थापा के पास सिर्फ सात हजार रुपये कैश थे। बाकी के तीन हजार रुपये सिपाहियों ने पेटीएम से अपने नंबर पर ट्रांसफर करा लिए थे।

इसकी शिकायत फौजी ने ट्विटर पर रेलमंत्री और डीजी (आरपीएफ)से कर दी थी। इस पर शनिवार को दोनों सिपाहियों को आईजी रेलवे एसएन पांडेय ने निलंबित कर दिया था और जांच प्रयागराज मंडल के डिप्टी एसपी अमरेश कुमार को दी गई थी। जांच में आरोप सही पाया गया। आईजी एसएन पांडेय ने बताया कि जांच में आरोप सही पाए जाने पर दोनों सिपाहियों को बर्खास्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें