फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: फर्जी बिलों के सहारे दोनों दवा फर्में एक दूसरे पर मढ रहीं आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। नकली एंटी रैबीज वैक्सीन अभयरब मिलने के मामले में शनिवार को दूसरे दिन भी औषधि प्रशासन (ड्रग विभाग) की टीमों ने बिरहाना रोड स्थित न्यू आरजे एजेंसीज और एलेक्जर में जांच की। जांच के दौरान फर्जी बिलों का खेल सामने आया है। दस्तावेजों में भारी अनियमितताएं मिली हैं। सहायक आयुक्त (ड्रग) गोविंद गुप्ता ने बताया कि जांच में गलत और फर्जी बिल काटे जाने की बात उजागर हुई है।
विज्ञापन

न्यू आरजे एजेंसी के संचालकों ने ड्रग विभाग को दिए अपने बयान में यह दावा किया था कि उन्होंने वैक्सीन एलेक्जर एजेंसी से खरीदी थीं। जब विभाग ने इस दावे की जांच की तो इसके पक्ष में दिए गए बिल फर्जी निकले। जांच अधिकारियों के अनुसार, फर्जी बिलों के सहारे दोनों एजेंसियां एक-दूसरे पर दोषारोपण कर रही हैं। न्यू आरजे एजेंसी और एलेक्जर दोनों के प्रतिनिधि एक-दूसरे से वैक्सीन खरीदने का दावा करते हुए जाली बिल दिखा रहे हैं। सहायक आयुक्त ने बताया कि बिलों की हेराफेरी और फर्जीवाड़े के इस खेल से यह साफ हो गया है कि दोनों एजेंसियों की सांठगांठ से अवैध व फर्जी बिल तैयार किए गए थे। विभाग अब क्रय-विक्रय (खरीद-बिक्री) के वास्तविक रिकॉर्ड और इन फर्जी बिलों के स्रोत की तह तक जाने में जुटा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें