फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: इलेक्ट्रिक कारों की बंपर मांग, आपूर्ति नहीं कर पा रहीं कंपनियां

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। नवरात्र रविवार से शुरू हो रहे हैं। ऐसे में ऑटोमोबाइल बाजार में रौनक बढ़ने लगी है। कार, मोटरसाइकिल और स्कूटी की एडवांस बुकिंग तेज है। इलेक्ट्रिक कारों की मांग अधिक होने से कंपनियां डीलरों को बुकिंग के अनुरूप गाड़ियां उपलब्ध नहीं करा पा रही हैं। कारोबारियों को पिछले साल की तुलना में 10 से 15 प्रतिशत तक कारोबार बढ़ने की उम्मीद है। दशहरा तक चलने वाले उत्सव पर पांच हजार से ज्यादा कारें और 10 हजार से ज्यादा दोपहिया वाहनों की बिक्री का अनुमान है। पितृपक्ष में भी वाहनों की अच्छी बिक्री हुई।
विज्ञापन

शहर में कार, बाइक और इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों के 100 से अधिक शोरूम हैं। ईवी कारों की मांग साल दर साल बढ़ती जा रही है। कारोबारियों के मुताबिक चार साल पहले तक 100 कारों में केवल 4-5 कारें ईवी की बिक्री होती थी। अब 100 कारों में 25-30 ईवी कारों की बिक्री होने लगी है। ईवी कारों की बैटरी लाइफ बढ़ाई जा रही है। एआई और सेंसर आधारित नए-नए फीचर भी जोड़े जा रहे हैं। इससे इनकी मांग तेज इजाफा हुआ है।
टाटा मोटर्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुमन कपूर ने बताया कि एसयूवी ग्राहकों की पहली पसंद है। पहले 12 से 15 लाख रुपये की एसयूवी की मांग अधिक थी, जबकि अब 14 से 20 लाख रुपये की कारों की मांग बढ़ी है। इलेक्ट्रिक वाहनों की हिस्सेदारी 25 से 30 प्रतिशत तक पहुंच गई है। नवरात्र पर बाजार अच्छा रहने की उम्मीद है। पहले ऑटोमोबाइल पर जीएसटी दर 28 फीसदी थी जो अब 18 प्रतिशत हो गई है। इसका भी असर बाजार पर है।
विज्ञापन

एक्सिस होंडा के मालिक जेएस अरोड़ा ने बताया कि ग्राहक पसंदीदा रंग और मॉडल की बाइक-स्कूटी के लिए टोकन मनी देकर बुकिंग करा रहे हैं। बाइकों और स्कूटी दोनों की बहुत अच्छी मांग है। पिछले साल की तुलना में 10-15 फीसदी वृद्धि की उम्मीद है। रविवार से ही वाहनों की डिलीवरी शुरू हो रही है।
-
ढोल बजाकर माता की प्रतिमा ले गए लोग, देररात तक बाजारों में हुई खरीदारी
नवरात्र पर बाजारों में रौनक देखने को मिली। निरालानगर में माता की प्रतिमाओं की बहुत अच्छी बिक्री देखी गई। लोग ढोल बाजार प्रतिमाओं को लेकर गए। इसके अलावा माता के वस्त्र, आभूषणों और सजावटी आइटमों की बहुत अच्छी बिक्री हुई। इसके अलावा फल, फूल की बहुत अच्छी मांग और बिक्री देखी गई। त्योहार के चलते फलों के भाव में कुछ तेजी भी देखी गई। केला 50-70 रुपये दर्जन बिका। सेब 180-240 रुपये किलो बिका। नारियल प्रति पीस 50-60 रुपये में बिक्री किया गया। अनार का भाव 180-200 रुपये किलो रहा।
-
मांगलिक कार्यों के लिए बुकिंग शुरू

कानपुर होटल, गेस्ट हाउस, स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष श्यामलाल मूलचंदानी और वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजकुमार भगतानी ने बताया कि सगाई, गोदभराई, गृह प्रवेश, मुंडन और रिंग सेरेमनी के लिए बुकिंग मिलने लगी है। नवरात्र में मांगलिक आयोजनों से कारोबार बढ़ने की उम्मीद है।


कपड़ा, सराफा और मेवा बाजार को भी आस

उत्तर प्रदेश सराफा एसोसिएशन के मंत्री रामकिशोर मिश्रा ने बताया कि सोने-चांदी के भाव घटने से ग्राहकी बढ़ी है। कानपुर कपड़ा कमेटी के निदेशक रुमित सिंह सागरी के मुताबिक साड़ी, सलवार-सूट और इंडो-वेस्टर्न परिधानों का स्टॉक बढ़ाया जा रहा है। करवाचौथ के लिए भी तैयारियां हैं। दि किराना मर्चेंट एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अलंकार ओमर ने मेवा की मांग बढ़ने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें