फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रीनपार्क में 15 बॉक्सों की बुकिंग कल से

Fri, 18 Sep 2015 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 11 अक्तूबर को ग्रीनपार्क में होने वाले वनडे मैच में टिकट और वीवीआईपी बॉक्स की बुकिंग 19 सितंबर से ऑनलाइन www.bookmyshow वेबसाइट से शुरू होगी। इस बार बॉक्सों की कीमत डेढ़ से तीन लाख रुपये रखी गई है। इसमें दर्शकों को खाना, पानी, टीवी और एसी की हवा मिलेगी। पिछले साल एक बॉक्स की कीमत एक से दो लाख रुपये ही थी।
विज्ञापन


स्टेडियम में पवेलियन बालकनी, डायरेक्टर पवेलियन और वीआईपी गैलरी में कुल मिलाकर 35 बाक्स हैं। इस बार डायरेक्टर में चार, वीआईपी गैलरी में छह और पवेलियन में पांच बॉक्स ही बिक्री होंगे। बाकी रिजर्व रहेंगे। यूपीसीए डायरेक्टर एसके अग्रवाल ने बताया कि डायरेक्टर पवेलियन के बॉक्स का टिकट सबसे महंगा तीन लाख रुपये का है।

इसी तरह वीआईपी गैलरी का बॉक्स ढाई लाख रुपये और पवेलियन का बॉक्स डेढ़ लाख रुपये का है। बॉक्सों में वेज खाने के लिए होटल लैंडमार्क और लिटिल शेफ से बात चल रही है। जिससे करार होगा उसका भोजन बॉक्स में बैठने वाले दर्शकों को दिया जाएगा।
विज्ञापन


डायरेक्टर पवेलियन - इसमें 13 दर्शकों को भोजन (वेज), पानी (मिनरल), एसी और टीवी में मैच देखने को मिलेगा। खास बात यह है कि बॉक्स तक पहुंचने के लिए दर्शकों को लिफ्ट भी उपलब्ध होगी। इस बार खिलाड़ियों के ड्रेसिंग रूम इसी पवेलियन में हैं। राज्यपाल और मुख्यमंत्री भी डायरेक्टर पवेलियन में ही ही बैठेंगे। इस पवेलियन के ठीक पीछे गंगा नदी है।

वीआईपी गैलरी- इसमें 11 दर्शकों को भोजन (वेज), पानी(मिनरल), एसी और टीवी में मैच देखने को मिलेगा। इसमें भी दर्शकों को लिफ्ट की सुविधा मिलेगी। इस पवेलियन के पीछे गंगा नदी है।

पवेलियन बालकनी- इसमें पांच दर्शकों को भोजन, पानी(मिनरल), एसी और टीवी में मैच देखने को मिलेगा, लेकिन लिफ्ट की सुविधा नहीं मिलेगी। पवेलियन तक पहुंचने के लिए दर्शकों को सीढ़ियों का सहारा लेना पड़ेगा। यह पवेलियन पुराने ड्रेसिंग के ऊपर स्थित है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें