फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर में पुस्तक मेला: किरदारों से कनेक्शन जेनजी को करा रहा किताबों से इश्क

Thu, 26 Nov 2026 11:31 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: चुन्नीगंज स्थित जीआईसी इंटर कॉलेज परिसर में लगे पुस्तक मेले में युवा पाठकों को नए लेखक भा रहे हैं।
विज्ञापन
पुस्तक मेला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नई पीढ़ी के पाठकों को किताबों की ओर खींचने में उन कहानियों और किरदारों की अहम भूमिका है, जिनमें उन्हें अपनी जिंदगी, रिश्तों और आसपास की दुनिया की झलक दिखाई देती है। बदलती जीवनशैली, शहरी उलझनों, प्रेम, अकेलेपन और भावनात्मक संवेदनाओं को सहज अंदाज में बयां करने वाले नए लेखकों की रचनाएं जेनजी को खूब पसंद आ रही हैं। यही वजह है कि डिजिटल दौर में भी युवा किताबों से जुड़ रहे हैं और अपने अनुभवों से मेल खाते किरदारों के जरिये साहित्य में दिलचस्पी ले रहे हैं।
विज्ञापन


युवाओं को दिव्य प्रकाश दुबे, प्रभात रंजन और मेघा मजूमदार की किताबें खास पसंद बनी हुई हैं। चुन्नीगंज स्थित जीआईसी इंटर कॉलेज परिसर में चल रहे पुस्तक मेले में इन लेखकों की किताबें खरीदने और देखने के लिए युवाओं की भीड़ पहुंच रही है। वहीं पुराने साहित्य की मांग में भी कमी नहीं आई है। धर्मवीर भारती का उपन्यास गुनाहों का देवता बिक्री के मामले में आगे है। एक प्रमुख प्रकाशन के आदित्य गुप्ता ने बताया कि पहली बार पढ़ने वाले किशोर और युवा भी इसे खरीद रहे हैं। मुंशी प्रेमचंद के कहानी संग्रह और उपन्यास भी पाठकों की पसंद बने हुए हैं। उनकी रचनाओं में सामाजिक यथार्थ और मानवीय संवेदनाओं का चित्रण आज भी युवाओं को प्रभावित कर रहा है।

 
Trending Videos
विज्ञापन

पुस्तक मेला - फोटो : अमर उजाला
हिंदी की किताबों का बढ़ रहा क्रेज
कॉलेज छात्रा अपूर्वा का कहना है कि प्रेमचंद की रचनाएं आज के दौर में भी प्रासंगिक लगती हैं। वहीं, जॉन एलिया की शायरी युवाओं के साथ बुजुर्ग पाठकों को भी आकर्षित कर रही है। उनके शेरों में अकेलेपन और भावनाओं की अभिव्यक्ति पाठकों को पसंद आ रही है। प्रकाशकों और स्टॉल संचालकों के मुताबिक, मेले में अंग्रेजी की तुलना में हिंदी की किताबों की बिक्री ज्यादा हो रही है। युवा पाठक अर्जुन सिंह का कहना है कि जेनजी को पढ़ने से दूर मानना गलत है। पुस्तक मेले में युवाओं की मौजूदगी साबित करती है कि नई पीढ़ी समकालीन लेखन के साथ क्लासिक साहित्य में भी बराबर रुचि रखती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें