कानपुर के दो लवर्स पर बेस्ड बॉलीवुड फिल्म 'होटल मिलन' का पोस्टर शुक्रवार को मुंबई में रिलीज किया गया। फिल्म के डायरेक्टर विशाल मिश्रा ने इस मौके पर कहा कि मेरी फिल्म दर्शकों को हंसाएगी, रुलाएगी और खूब मस्ती कराएगी। यह फिल्म 14 सितंबर को देशभर के तमाम सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में उत्तर प्रदेश सरकार के एंटी रोमियो स्क्वाड की सक्रियता भी बड़े पर्दे पर दिखेगी।
'होटल मिलन' फिल्म में कुनाल राय कपूर (नौटंकी साला, डेली बेली, जवानी दिवानी, एक्शन जैक्सन), जयदीप अहलावत (गैंग्स ऑफ वासेपुर, कमांडो, विश्वरूपम, गब्बर, रईस), जीशान कादरी (गैंग्स ऑफ वासेपुर, रिवॉल्वर रानी, मेरठिया गैंगस्टर), राजेश शर्मा (तनु वेड्स मनु-2, बीए पास, डर्टी पिक्चर, बजरंगी भाईजान) व अन्य लोकल एक्टर भी काम कर रहे हैं। आगे की स्लाइड में पढ़ेंः-कैसे-कैसे गुल खिलाते हैं छोटे शहरों के लव बर्ड्स...
विज्ञापन
2 of 6
फिल्म डायरेक्टर विशाल मिश्रा
फिल्म डायरेक्टर विशाल मिश्रा अपनी फिल्म ‘होटल मिलन’ में कानपुर शहर के कुछ सकारात्मक पहलू सिल्वर स्क्रीन पर लाना चाहते हैं। उनका मानना है कि अब तक जो भी फिल्में शहर में शूट हुईं उनमें यहां की भाषा और संस्कृति को नकारात्मक ढंग से दिखाया गया। इससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कानपुर की छवि धूमिल हुई। उनकी फिल्म शहर की बेहतरीन लोकेशन और अच्छी बातों को एक अलग नजरिये से सबके सामने लाएगी। उनके अनुसार इस फिल्म की शुरुआत ही कानपुर सेंट्रल स्टेशन से नहीं होती बल्कि शहर के बड़े मोहल्ले जाजमऊ, शिवाला, मेस्टन रोड, मोतीझील, पी रोड भी ऑनस्क्रीन अपने रियल अंदाज में दिखाई देंगे। कानपुर का असली कल्चर, ‘डेवलप्ड कानपुर’, ‘रोमान्टिक कानपुर’ और ‘कानपुर की यारी’ भी दिखेगी। आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- फिल्म डायरेक्टर विशाल मिश्रा कानपुर से हैं....
विज्ञापन
3 of 6
होटल मिलन फिल्म का पोस्टर
‘अमर उजाला’ से खास बातचीत में विशाल ने कहा कि कानपुर मेरी जन्मभूमि है। मैंने यहां रहकर महसूस किया कि यहां की लोकेशन इंटरनेशनल लेवल पर लोगों को खूब पसंद आएंगी। हिंदी सिनेमा जगत में घूम फिरकर मुंबई, दिल्ली, कश्मीर, लखनऊ, कोलकाता, गोवा, बनारस, मेरठ, आगरा जैसे शहर ही घूम फिर कर दिखा दिए जाते हैं। पब्लिक इन सभी शहरों की लोकेशन बार-बार देखकर बोर हो चुकी है। हमारे दर्शकों को हमेशा कुछ नया चाहिए होता है। ‘होटल मिलन’ फिल्म से पहले मैंने ‘हम होंगे कामयाब’ फिल्म कानपुर में ही शूट की थी। इस फिल्म में लीड एक्टर कुनाल रॉय कपूर और साउथ की एक्ट्रेस तारा रहे। ये फिल्म इसी साल रिलीज होने को तैयार है। आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- डायरेक्टर विशाल मिश्रा का प्रोफाइल...
4 of 6
फिल्म होटल मिलन की शूटिंग के दौरान ली गई तस्वीर
नाम- विशाल मिश्रा
घर- किदवई नगर
जन्मतिथि- 5 अप्रैल 1979
पिता- आई सर्जन डॉ. आलोक मिश्रा (रिटायर्ड सीएमओ)
मां- डॉ. इरा मिश्रा
शुरुआती पढ़ाई- 10वीं और 12वीं पंडित दीन दयाल उपाध्याय इंटर कॉलेज, नवाबगंज से
ग्रेजुएशन- पीपीएन कॉलेज, परेड
पोस्ट ग्रेजुएशन- नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (एनआईएफटी), बंगलूरू से एमबीए पूरा करने के बाद फैशन मार्केटिंग की जॉब मुंबई, गुरुग्राम, यूके और दुबई में करने के बाद 2002 में मुंबई जाकर बस गए और फिल्म मेकिंग, स्क्रिप्ट राइटिंग का काम शुरू कर दिया।
पहली फिल्म- कॉमेडी फिल्म ‘कॉफी विद डी’-2017 में रिलीज हुई फिल्म के कलाकार- सुनील ग्रोवर, जाकिर हुसैन, पंकज त्रिपाठी और राजेश शर्मा
नए प्रोजेक्ट- ‘हम होंगे कामयाब’ और ‘होटल मिलन’ ‘पहेली- कैन यू सॉल्व योर मर्डर मिस्ट्री’
आगे की स्लाइड में देखेंः- 'होटल मिलन' फिल्म की कहानी...
विज्ञापन
5 of 6
होटल मिलन फिल्म की शूटिंग की दौरान ली गई तस्वीर
‘होटल मिलन’ फिल्म की कहानी
डायरेक्टर विशाल मिश्रा ने बताया कि ‘होटल मिलन’ फिल्म कानपुर के दो लवर्स पर बेस्ड है। लड़का और लड़की अकेले में बातचीत के लिए होटल या पार्क ढूंढते हैं लेकिन उन्हें हर जगह परेशान किया जाता है। आखिर सब जगह से हारकर वो खुद का एक होटल बना लेते हैं। होटल का नाम रखा जता है ‘होटल मिलन’। इस होटल में प्रेमी जोड़े अकेले में बातचीत करने आया करते हैं और घंटे के हिसाब से फीस चुकाते हैं। एक दिन होटल पर रेड पड़ती है जिसके बाद इस मामले पर पॉलिटिक्स होने लगती है। छोटे शहरों के लिए प्रेमी और प्रेमिका का मिलना एक बड़ा अपराध सा लगता है लेकिन बड़े शहरों में दो प्रेमियों से किसी का कुछ भी कोई लेना देना नहीं होता। फिल्म में कॉमेडी है, सस्पेंस है और जबरदस्त फाइट सीन्स भी दिखाई देंगे। इन बॉलीवुड फिल्मों में दिखा था कानपुर
- टशन, तनु वेड्स मनु-1, तनु वेड्स मनु-2, बंटी बबली, दबंग-2, साईं वर्सेज आई, द लेजेन्ड ऑफ भगत सिंह, शहीद भगत सिंह, कटियाबाज, देसी कट्टे, बाबर, हंसी तो फंसी आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- 'होटल मिलन' में कानपुरिया दबंग बने हैं जयदीप ...
'खट्टा मीठा', 'रॉकस्टार', 'गैंग्स ऑफ़ वासेपुर', 'कमांडो', 'गब्बर-इज बैक', 'रईस', 'राजी' जैसी तमाम फिल्मों में अपने बहेतरीन अभिनय से लोगों का दिल जीतने वाले एक्टर जयदीप अहलावत इस फिल्म में अहम किरदार निभा रहे हैं। धमाकेदार एक्शन से भरपूर बॉलीवुड फिल्म ‘कमांडो’ का खतरनाक अमृत कंवल हो या ‘गब्बर-इज बैक’ का सीबीआई ऑफिसर कुलदीप पाहवा ये किरदार लोगों के जेहन से शायद ही कभी उतरेंगे। हाल ही में आई शाहरुख खान की फिल्म रईस में भी जयदीप ने अहम भूमिका निभाई थी। फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर के शाहिद (मनोज बाजपेई- सरदार खान के पिता) के रोल ने उन्हें एक अलग पहचान दिला दी।
जयदीप का कानपुर शहर से पुराना नाता रहा है। इससे पहले वह कई बार यहां आ चुके हैं। इसी शहर से उनके कई जिगरी दोस्त रहे हैं। दो साल पहले जब मेरठिया गैगस्टर फिल्म के प्रमोशन के लिए वह शहर आये थे तो उन्होंने यहां की तमाम लोकेशन अपने कैमरे कैमरे से शूट की थीं। कैमरे में कानपुर शहर बहुत अच्छा लगता है। पहली बार बड़े पर्दे पर कानपुर शहर एक अलग ही अंदाज में दिखने वाला है। जयदीप ने बताया कि वह सेना में अधिकारी बनना चाहते थे, लेकिन किस्मत ने उन्हें एक्टर बना दिया। स्टेज से लेकर थियेटर तक में उन्होंने हर किरदार निभाया।