पहली बार यूपी के कानपुर शहर आईं पूर्व मिस इंडिया व बॉलीवुड एक्ट्रेस रूही सिंह ने भी यहां के जायके के बारे में खूब सुन रखा है। उन्होंने कहा कि यहां का स्वाद जरूर चखकर जाएंगी।
रूही जेड स्क्वायर में एक निजी कंपनी के फैशन स्टोर की लांचिंग में शहर आई थीं। फैशन के बारे में उन्होंने कहा कि जो कपड़े पहनने में आरामदायक हों और आप आत्मविश्वास के साथ पहन सकें वही फैशन है।
रूही प्रियंका चोपड़ा को अपना रोल मॉडल मानती हैं। रूही ने बताया कि हाल में उन्होंने एक एक्शन फिल्म की शूटिंग पूरी की है। इसमें वे निगेटिव रोल में नजर आएंगी। एक सप्ताह बाद उनका एक रोमांटिक एलबम भी रिलीज होने वाला है।