कोतवाली क्षेत्र के धरमपुर बंबा के पास देररात तेज रफ्तार बोलेरो ट्रक से जा टकराई। हादसे में बोलेरो पर सवार विनय (30) निवासी ग्राम पारा प्रतापपुर थाना बिठूर की मौके पर मौत हो गई। जबकि सात लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।
बोलेरो पर सवार लोगों को बाहर निकलवाया। सभी को इलाज के लिए बिधनू सीएचसी भिजवाया। जहां से तीन घायलों को नाजुक हालत में कानपुर भेजे जाने की सूचना है।
हादसा ट्रक को ओवरटेक करने के प्रयास में हुआ। घटना के बाद ट्रक मौके से निकल गया। बोलेरो सवार किसी विवाह समारोह में शामिल होकर लौट रहे बताए गए हैं।