फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 दिन पहले घर से दवा लेने निकले युवक का शव मिला, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बीमारी से मौत की पुष्टि

Sun, 24 Jan 2021 09:01 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर के साढ़ थाना क्षेत्र से 13 दिन पहले दवा लेने की बात कहकर घर से निकले युवक का शव रविवार को अचलगंज थाना क्षेत्र के लोहचा गांव के पास मिला। जेब से मिली पर्ची में लिखे मोबाइल नंबर से पुलिस ने परिजनों को जानकारी दी।
विज्ञापन


शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। बीमारी से मौत की पुष्टि हुई है। कानपुर के साढ़ थाना क्षेत्र के अरंजराय गांव निवासी राजेश पासवान (48) लगभग दो साल से कैंसर से पीड़ित था। छोटे भाई दिनेश ने बताया कि 11 जनवरी को वह दवा लेने की बात कहकर घर से निकला था।

तीन दिन पूर्व उनका फोन घर आया था। बताया था कि वह बहुराजमऊ के पास एक ढाबा पर हैं। मोबाइल और रुपये चोरी हो गए हैं। उन्होंने डॉक्टर को दिखाकर घर आने की बात कही थी। रविवार सुबह पुलिस ने राजेश का शव मिलने की जानकारी दी।
विज्ञापन


दिनेश ने बताया कि बड़े भाई राजेश ने आपरेशन भी करा लिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक के शरीर में कोई चोट नहीं मिली है। फेफड़ों में पस मिलने से डॉक्टर ने बीमारी से मौत की पुष्टि की है। मृतक दो भाइयों में बड़ा था। पत्नी कल्पना के अलावा तीन साल की  बेटी रिया भी है। एसओ अतुल तिवारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें