फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखाबाद: चौकीदार के भाई का शव मक्का के खेत में मिला, परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से किया इनकार

Thu, 06 Aug 2020 07:47 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : गूगल
विज्ञापन
फर्रुखाबाद जिले के कमालगंज में जानवरों के लिए घास लेने निकले चौकीदार के भाई का शव दो दिन बाद निर्माणाधीन शीतगृह के पास मक्का के खेत में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। इस पर पुलिस ने कागजी कार्रवाई कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव भटपुरा निवासी संजय (40) पुत्र रामआसरे मंगलवार सुबह जानवरों के लिए घास लेने जाने की बात परिजनों से कहकर घर से निकला था। इसके बाद से लापता था। गुरुवार दोपहर नगला भूड़ निवासी रामकिशोर अपनी धान की फसल देखने जा रहे थे।

तभी निर्माणाधीन शीतगृह के निकट रजीपुर निवासी दयाशंकर के मक्का के खेत में उन्होंने शव पड़ा देखा। उन्होंने इसकी सूचना ग्रामीणों व पुलिस को दी। खुदागंज चौकी प्रभारी उदयवीर सिंह ने पहुंचकर भटपुरा निवासी चौकीदार बालकराम को बुलाया।
विज्ञापन


उसने शव की शिनाख्त अपने भाई संजय के रूप में की। घटनास्थल पर संजय की मां शीतला देवी व अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सीओ राजवीर सिंह व प्रभारी निरीक्षक अजय नारायण सिंह ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर जांच की।

भतीजे अर्पित ने बताया कि चाचा 12 दिन पूर्व घर से बिना बताए चले गए थे। खोजबीन के दौरान वह हरदोई जिले के पाली क्षेत्र में मिले थे। उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और विवाह नहीं हुआ था। संजय पांच भाइयों में सबसे बड़ा था।

पिता रामआसरे ने बताया कि घास काटने के दौरान दौरा पड़ने से संजय की मौत होने की आशंका है। प्रभारी निरीक्षक अजय नारायण सिंह ने बताया कि परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। शव उनको सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें