फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सेतु निगम के कर्मचारी का फंदे से लटका मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
असोथर। थाना क्षेत्र के घनघौल गांव में बृहस्पतिवार को आम के पेड़ पर सेतु निगम के चतुर्थ श्रेणी कर्मी का शव अंगौछे के फंदे से लटका मिला। घनघौल गांव निवासी गुलाब (57) सेतु निगम कार्यालय में कार्यरत थे। पैरालिसिस (लकवा) से भी पीड़ित थे। वह घर से बृहस्पतिवार दोपहर को निकले थे। दोपहर करीब तीन गांव के किनारे आम के पेड़ पर अंगौछे के फंदे से लटका उनका शव मिला। प्रभारी निरीक्षक राजीव मिश्रा ने बताया कि कर्मी नशे का लती था। अक्सर घर में नशे को लेकर विवाद होता था। हालांकि मामले में परिजन से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें