फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: दो महिलाओं के बैग काटकर 95 हजार रुपये पार

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। जनरलगंज में शादी की खरीदारी करने पहुंचीं दो महिलाओं के बैग काटकर शातिर महिलाओं ने 95 हजार रुपये चोरी कर लिए। बादशाहीनाका पुलिस ने दो अज्ञात महिलाओं के खिलाफ चोरी की प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

रेलबाजार कैंट निवासी ऊषा गुप्ता और श्वेता गुप्ता दो नवंबर को शाम करीब चार बजे शादी की खरीदारी करने जनरलगंज स्थित सांवरा ट्रेडर्स पहुंची थीं। दोनों दुकान में खरीदारी कर रही थीं तभी दो अज्ञात महिलाएं ग्राहक बनकर वहां पहुंचीं। मौका पाकर दोनों महिलाओं के बैग काटकर पर्स चोरी कर लिए। ऊषा के पर्स में 53 हजार रुपये और श्वेता के पर्स में 42 हजार रुपये थे। इसके अलावा एटीएम कार्ड और स्कूटी की चाबी भी थी। दुकान के सीसी कैमरे बंद मिले। बादशाहीनाका थाना प्रभारी राहुल कुमार के अनुसार आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज से महिलाओं की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें