फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: खेत में पानी भरे गड्ढे में औंधे मुंह मिला लापता युवक का शव, कुत्तों ने नोचा हाथ-पैर

Mon, 05 Oct 2026 05:22 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: दो अक्टूबर को किसान नगर जाने की बात कहकर घर से निकला था। युवक दो दिन से लापता था। 
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सचेंडी थानाक्षेत्र के भिसार गांव निवासी केशव कुमार (45) का शव सोमवार सुबह घर से 200 मीटर दूर खेत में पानी भरे गड्ढे में औंधे मुंह पड़ा मिला। दो अक्तूबर को किसान नगर जाने की बात कहकर घर से निकले थे। शव मिलने के बाद वहां आवारा कुत्तों का झुंड उसे नोच रहे थे। कुत्तों ने उसका एक हाथ और पैर बुरी तरह नोच दिया था। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


भिसार गांव निवासी किसान राजन शुक्ला के परिवार में मां सावित्री देवी और बड़ा भाई केशव कुमार था। पिता की काफी समय पहले इलाज के दौरान मौत हो चुकी है। परिजन के मुताबिक केशव शराब का आदी था और इसी वजह से उसकी शादी भी नहीं हुई थी। वह कई बार दो-दो दिन तक घर से बाहर रहता था।

परिजन ने पुलिस को बताया कि दो अक्तूबर को केशव किसान नगर जाने की बात कहकर पैदल घर से निकला था। देर रात तक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने आसपास और परिचितों के यहां तलाश की। दोस्तों और रिश्तेदारों से भी पूछताछ की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। इसके बाद भी परिजन लगातार उसकी तलाश में जुटे रहे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

सोमवार सुबह सड़क किनारे खेत में बदबू आने पर पानी राहगीरों ने ग्रामीणों को सूचना दी। कुछ ही देर में मौके पर भीड़ जुट गई। शव की जानकारी पर परिजन भी पहुंचे और उसकी पहचान केशव के रूप में की। इसी दौरान आवारा कुत्ते शव को नोच रहे थे। सूचना पर सचेंडी पुलिस के साथ फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य जुटाए। थाना प्रभारी दीनानाथ मिश्रा ने बताया कि युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी। परिजन ने अभी तक कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें