फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंश की मौत से बिखरा परिवार: तालाब में उतराता मिला लापता बालक का शव, मचा कोहराम

Mon, 21 Sep 2026 08:06 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
अंश की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

ऊसराहार थाना क्षेत्र के गंगदासपुरा गांव से रविवार सुबह लापता हुए बालक का शव सोमवार सुबह गांव के पास स्थित तालाब में मिला। शव मिलने की जानकारी होते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


गंगदासपुर निवासी शिवपाल सिंह का बेटा अंश (06) रविवार सुबह करीब 11 बजे घर के दरवाजे पर नहाने के लिए निर्वस्त्र खड़ा था। पिता ने बताया कुछ देर बाद वह वहां से कब चला गया, इसकी जानकारी परिवार के लोगों को नहीं हो सकी। वह बोल नहीं पाता था और मानसिक रूप से कमजोर था। काफी देर तक बच्चे के घर वापस नहीं आने पर परिजनों ने गांव और आसपास के क्षेत्रों में उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने भी बालक की तलाश शुरू कर दी थी।

सोमवार सुबह परिवार के कुछ लोग खेतों की ओर जा रहे थे। इसी दौरान गांव के पास तालाब में अंश का शव दिखाई दिया। परिजनों ने शव की पहचान अंश के रूप में की। अंश अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी दो बहनें अंशिका और सौम्या हैं। भाई की मौत से दोनों बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं मां गीता देवी बेटे की मौत के बाद से गहरे सदमे में हैं। प्र भारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आशंका है कि तालाब में गिरने से बच्चे की डूबने से मौत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें