फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी का फंदे से लटका मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
रसूलाबाद। थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ था। मामले के एक आरोपी का शव सोमवार सुबह गांव के बाहर बबूल के पेड़ पर अंगौछे के फंदे से लटका मिला। सूचना पर मौके पर भीड़ लग गई। वहीं घटना स्थल पर पहुंची पुलिस को परिवारीजनों ने शव नहीं उतारने दिया।
विज्ञापन

मृतक के परिवारीजनों ने पीड़िता के घरवालों पर पुत्र की हत्या कर शव फंदे से लटकाने का आरोप लगाया। सीओ, तहसीलदार के समझाने पर भी परिवारीजन नहीं माने। केस दर्ज होने पर चार घंटे बाद शव फंदे से फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका। अकबरपुर में दोपहर बाद हुए पोस्टमार्टम में युवक की फांसी लगने से मौत होना पाया गया।
थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला 27 मई को रिश्तेदार की शादी में गई थी। घर पर पति व नाबालिग बेटी थी। शाम को बेटी शौच के लिए खेत पर गई थी। इसी दौरान तीन युवकों ने उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। रविवार को पीड़िता की मां ने गांव के वीर सिंह, गोविंद व गोविंद उर्फ ठाकुर पर दुष्कर्म करने की रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि आरोपियों ने बेटी को जान से मारने की धमकी दी इससे वह डर गई।
विज्ञापन

29 मई को जब वह घर लौटी तो बेटी ने पूरी घटना बताई। इसके बाद पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया था। वहीं मुख्य आरोपी फरार हो गए थे। इधर सोमवार सुबह गांव के बाहर रामविलास के नलकूप के पास लगे बबूल के पेड़ पर दुष्कर्म के आरोपी गोविंद उर्फ ठाकुर (24) का शव फंदे से लटका मिला। किसी ने यूपी-112 को सूचना दी।
इधर जानकारी पाकर लोग मौके पर जुट गए। कुछ ही देर में सीओ परशुराम सिंह, तहसीलदार अजीत यादव व प्रभारी निरीक्षक शशि भूषण मिश्र पुलिस बल के साथ मौके पहुंचे। फारेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलित किए। शव उतारने के प्रयास पर महिलाएं आगे आ गई और हंगामा करने लगी। आरोप लगाया कि पुलिस ने रात में दबिश दी और घर के दरवाजे तोड़ दिए। सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता के परिजनों पर हत्या का आरोप लगा केस दर्ज करने की मांग की।
करीब चार घंटे तक सीओ व तहसीलदार ने महिलाओं को समझाने का प्रयास किया। बाद में सीओ के निर्देश पर मृतक के भाई राजकुमार की ओर से सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता के पिता, मां, बहनोई व गांव के सतीश पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई। इसके बाद दस बजे शव फंदे से उतारा जा सका।
दोपहर बाद एएसपी घनश्याम चौरसिया ने गांव जाकर पड़ताल की और पीड़िता व मृतक के परिवारीजनों से जानकारी ली। प्रभारी निरीक्षक शशि भूषण मिश्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर हत्या का केस दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम व फारेंसिक जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
शरीर पर मिली हल्की चोट
कानपुर देहात। गोविंद उर्फ ठाकुर के शव के पोस्टमार्टम में शरीर पर केवल एक हल्की चोट मिली। दाहिने हाथ की हथेली में कटने जैसी चोट पाई गई। शरीर पर अन्य कोई चोट नहीं मिली। इसके साथ ही फांसी लगने से मौत की बात सामने आई है। वहीं मृतक के भाई राजकुमार ने शव देखकर हाथों में सूजन और चोट होने की बात कही थी।
उसने पुलिस को बताया कि रविवार को पीड़िता के पिता ने धमकी दी थी। भाई अविवाहित था और टेंट हाउस में मजदूरी करता था। उसने घटना स्थल पर पेड़ के पास मवेशियों के गले में बांधने वाला लकड़ी का छोटा लटठा (ढुलना) और पास मिले नमकीन के बंद व खुले कई पैकेटों को हत्या के संकेत के तौर पर जोड़ा था।
मृतक की भाभी बोली समझौते के लिए मांगे थे दो लाख
रसूलाबाद। घटना की जांच करने गए सीओ परशुराम से मृतक गोविंद उर्फ ठाकुर की भाभी ने बताया कि समझौता करने के लिए पीड़िता के पिता ने दो लाख रुपये मांगे थे। इतने रुपये का इंतजाम नहीं हो सका तो देवर की हत्या कर दी गई। इधर गांव में चर्चा है कि वीडियो वायरल करने वालों में मृतक व एक अन्य युवक शामिल रहा। ग्रामीणों ने इस संबंध में सीओ को बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें