Hamirpur News: कुछेछा चौकी इंचार्ज तारा सिंह ने बताया कि युवक के डूबने की घटना गुरुवार की प्रतीत हो रही है। नदी किनारे एक जोड़ी चप्पल व एक चेकदार शर्ट मिली है। ऐसा प्रतीत होता है कि युवक नहाने को नदी में उतरा और डूब गया।
हमीरपुर जिले में मुख्यालय से होकर गुजरी बेतवा नदी में पुल के निकट एक अज्ञात तीस वर्षीय युवक का शव उतराता मिला। जिसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को शिनाख्त के लिए मोर्चरी में रखवाया है।बेतवा नदी में भ्रमण कर रहे मछुवारों ने शुक्रवार सुबह 11 बजे नदी में उतराता एक युवक का शव देखा। इसकी सूचना उन्होंने स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को बाहर निकाल शिनाख्त का प्रयास किया।
विज्ञापन
उन्होंने शव को मोर्चरी में रखवाया है। कुछेछा चौकी इंचार्ज तारा सिंह ने बताया कि युवक के डूबने की घटना गुरुवार की प्रतीत हो रही है। नदी किनारे एक जोड़ी चप्पल व एक चेकदार शर्ट मिली है। ऐसा प्रतीत होता है कि युवक नहाने को नदी में उतरा और डूब गया। शव काले लोवर में मिला है। शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे है। आगे कार्रवाई की जाएगी।