पुलिस ने जुटाए हैं साक्ष्य
मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष कालीचरन ने जांच पड़ताल कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस को पिता ने बताया कि सात मई को गांव के कुछ लोगों ने बेटे के साथ मारपीट की थी। साथ ही उसे जान से मारने की धमकी दे रहे थे। इससे बेटा परेशान था और इसके बाद अपनी बुआ के घर तिर्वा चला गया।
जेब से मिला दिल्ली से इटावा का रेलवे टिकट
वहीं से वह दिल्ली जाने की बात कह चला गया था। वह गांव कब और कैसे आया इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। पुलिस की छानबीन के दौरान मृतक की शर्ट की जेब से दिल्ली से इटावा का रेलवे टिकट मिला है। बेटे की मौत के बाद मां, पिता और बहनों का बुरा हाल रहा।
सभी पहलुओं पर जांच जारी
थानाध्यक्ष कालीचरन ने बताया कि मौके से साक्ष्य जुटाए गए हैं। घटना में सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच चल रही है।