फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur: मानसिक बीमार का शव बाग से बरामद, थाना प्रभारी बोले- मृतक नशा करता था, गर्मी से मृत्यु होने की आशंका

Tue, 18 Jun 2024 02:03 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

Fatehpur News: कल्यानपुर थाना क्षेत्र में गांव के बाहर बाग से मानसिक बीमार युवक का शव बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर जिले के चौडगरा कस्बे में कल्यानपुर थाना क्षेत्र के गांव गुगौली में गांव के बाहर स्थित एक बाग में मानसिक बीमार लगभग 40 वर्ष युवक का शव बरामद हुआ है। पुलिस के अनुसार गुगौली गांव निवासी रामराज सिंह के यहां लगभग 20 वर्ष पूर्व एक मानसिक बीमार व्यक्ति आ गया था।

विज्ञापन

वो अपना नाम पता नहीं बता पा रहा था, जिसको रामराज सिंह ने अपने घर में रखकर खुद की देखरेख में काम करवाने लगे। कुछ दिन बाद वह सभी घरेलू कार्य जिम्मेदारी से करने लगा था। सोमवार को वह पशुओं को चराने के लिए गांव के बाहर खेतों में गया था, लेकिन शाम को भैंसें वापस घर आ गईं।
वहीं, युवक वापस नहीं आया, तो मानसिक बीमार की खोजबीन शुरू हुई। मंगलवार सुबह गांव के बाहर एक बाग में उसका शव पड़ा मिला। थाना प्रभारी निरीक्षक रमाशंकर सरोज ने बताया मृतक के पास से एक पुड़िया गांजा व चिलम बरामद हुई है। मृतक नशा करता था। गर्मी से मृत्यु होना लगता है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें